Monday, 18 October 2021

कर्म और भाग्य


जिंदगी की वाटिका में,
कर्म और यह भाग्य ही तो,
खेलते हैं खेल हरदम।

है मनोबल तुझमे गर तो,
तू भी कुछ कर जाएगा,
कर्म से ही तो तू अपने,
आसमां को पायेगा,
किंतु तेरा भाग्य गर ना,
रास तुझको आयेगा,
तो ये तुझको खिंचकर,
वापस धरा पर लायेगा।

मनु नहीं मनुपुत्र है तू,
फिर उठेगा फिर चलेगा,
फिर गगन तक जाएगा,
तोड़ कर नभ से सितारे,
ले जमीं पर आयेगा,
इन सितारों की चमक से,
सज उठेगी फिर धरा,
स्वर्ग के सपनों से सुंदर,
स्वर्ग होगा फिर यहाँ।


रचना - (संगीता पाण्डेय) ✍️

No comments:

Post a Comment

माँ

हमने सभी रिश्तो में मिलावट देखा,  हमने कच्चे रंग का सजावट देखा। लेकिन सालों साल से देखा है मैंने माँ को, ना चेहरे पर कभी उसके थकावट को देखा,...